
पाकिस्तान की जेल से बांदा के ‘चार बेटों’ की ‘करुण पुकार’: परिजनों ने पीएम से लगाई गुहार
कुमार गौरव बांदा। पाकिस्तान की जेल में बंद जिले के चार मछुआरों की आई एक चिट्ठी ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। चार घरों के चूल्हे ठंडे हैं, माताओं की आंखें सूज चुकी हैं और बूढ़े पिता दरवाजे की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। कारण है पाकिस्तान की जेल से आया वह दर्द भरा संदेश, जिसने पूरे जिले का कलेजा छलनी कर दिया है। पांच साल से पाकिस्तान की लॉन्ड्री जेल में बंद जसईपुर के जितेंद्र वर्मा, धौसड़ के चांदबाबू और लक्ष्मण, तथा दरदा गांव के सर्वेश ने अपने
















