March 13, 2026 6:03 pm

गजब विधायक प्रकाश ;सरदार पटेल की जयंती एकता यात्रा पर रच दिया इतिहास।

कुमार गौरव

बांदा। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को यहां एकता यात्रा निकाली गई। शहर की सड़कों पर युवाओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ा।

महाराणा प्रताप चौक से लेकर सरदार वल्लभभाई पटेल ऑक्सीजन पार्क से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक एकता यात्रा निकली। महाराणा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण हुआ। यह संदेश दिया गया कि “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” सिर्फ नारा नहीं, बल्कि संकल्प है।

आक्सीजन पार्क से यात्रा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में शुरू हुई।साथ में बतौर मुख्य अतिथि जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद साथ में थे। विधायक प्रकाश नें इस आयोजन से पटेल जयंती समारोह को ऐतिहासिक बना दिया। जन सैलाब एवं भारत माता की जय, सरदार पटेल अमर रहें के नारों से शहर गुंजायमान हो गया।

हजारों की संख्या में व्यापारी, सामाजिक और भाजपा कार्यकर्ता एकता की भावना में सराबोर होकर इस यात्रा में शामिल हुये। नेहरू महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित सभा में विधायक प्रकाश दिवेदी नें कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने उस भारत को एक सूत्र में जोड़ा, जो कभी बिखरा हुआ था। उनके लोहे जैसे इरादों ने सैकड़ों रियासतों को जोड़कर एक अखंड भारत बनाया। हमें आज उसी एकता की भावना को जीवित रखना है। सरदार पटेल के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

मुख्य अतिथि जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें कहा कि सरदार पटेल का जीवन देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने न केवल राजनीतिक एकीकरण किया, बल्कि भारतीय जनमानस को यह भरोसा दिया कि यह देश एक है, और एक रहेगा। हम सबका दायित्व है कि उस एकता की मशाल को आगे बढ़ाएं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें