March 14, 2026 12:40 pm

बांदा में कांग्रेस ने एसआईआर को लेकर किया परिचर्चा और प्रशिक्षण।

कुमार गौरव

बांदा। जिला कांग्रेस ने एसआईआर को लेकर परिचर्चा और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें ब्लाक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं ब्लाक लेविल एजेंट व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने सभी से एसआईआर के सम्बन्ध में विस्तृत परिचर्चा की और सभी बूथ लेविल एजेंट को निर्देश देते हुए कहा कि सभी बीएलओ के साथ मिलकर एस आई आर फार्म भरवाएं। उन्होंने कहा कि विशेष महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बूथ लेविल एजेंट की है और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला कांग्रेस कार्यालय एवं जिला कमेटी के किसी भी पदाधिकारी से संपर्क कर समस्या का निस्तारण कर सकते हैं।

एआईसीसी से नियुक्त प्रशिक्षक जिला महासचिव कालीचरण निगम ने एसआर आई फार्म भरवाने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि हम जिला कमेटी कार्यालय में एस आई आर से संबंधित समस्याओं के निदान हेतु हर सम्भव मदद के लिए उपस्थित मिलेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे बूथ लेविल एजेंट हर बूथ पर मुस्तैदी से काम कर रहे हैं।

इस मौके पर एआईसीसी सदस्य रमेशचन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष बल्देव प्रसाद वर्मा, जिला महासचिव जितेन्द्र गौरव, जिला सचिव उमाकांत चतुर्वेदी, निसार अहमद, नरैनी नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण निगम, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण राजपूत, हरीकृष्ण वर्मा, मुन्नालाल राही पूर्व प्रधान खरौज, जितेन्द्र गुप्ता, अवधेश कुमार मिश्रा एवं सभी बूथ अध्यक्ष एव कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नरैनी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामनारायण प्रजापति ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संचालन जिला उपाध्यक्ष सूरज बाजपेई ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें