कुमार गौरव
बांदा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 246 जोड़ों ने सात फेरे लिए और 9 जोड़ों का निकाह हुआ।

यह समारोह जेएन डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि विधायक प्रकाश दिवेदी नें पालिका अध्यक्ष मालती बासू और डीएम जे.रीभा ने विवाहोत्सव का शुभारंभ किया। गायत्री शक्तिपीठ की टीम ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराए। प्रत्येक जोड़े को विवाह के लिए 51,000 रुपये की आर्थिक सहायता और घरेलू उपयोग के सामान भेंट किए गए।

विधायक प्रकाश दिवेदी ने बताया कि प्रदेश सरकार की इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को नये दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। बताया कि प्रदेश और केंद्र सरकारें ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर चलते हुए सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने जोर दिया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सहायता साबित हो रही है।

नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू और डीएम जे रीभा ने भी सभी जोड़ों को सुखमय पारिवारिक जीवन की कामना और आशिर्वाद दिया।












