March 13, 2026 6:22 pm

महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती द्वारा वन स्टाप सेन्टर का निरीक्षण: मनाया जन्मोत्सव।

कुमार गौरव

बांदा। महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती ने सखी वन स्टाप सेन्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं व बालिकाओं की समस्याओं का समाधान किस तरीके से वन स्टाप सेन्टर में किया जाता है उसको देखा। उन्होंने दस्तावेजों का अवलोकन किया और वन स्टाप सेन्टर आई पीडित महिलाओं व बालिकाओं को सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों से लाभान्वित कराये जाने हेतु सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया।

उन्होंने पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं की समस्याओं को सही तरीके से सुनकर उनकी काउन्सिलिंग करके उनकी समस्याओं का निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वन स्टाप सेन्टर का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा और समर्थन प्रदान करना है, और इसके लिए हमें हर संभव प्रयास करना चाहिए।

इसके बाद, कमलावती ने महिला जिला अस्पताल में आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कन्या जन्मोत्सव के दौरान जिला महिला चिकित्सालय, बाँदा में जन्मी नवजात बालिकाओं के जन्मदिवस के रूप में केक काटकर जन्मोत्व मनाया गया। उपहार के रूप में बेबी केयर किट वितरण हुआ। बच्चियों के जन्म पर जन्मोत्सव मनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

उन्होंने सरकार द्वारा महिला एवं बालिकाओं के हित और सुरक्षा के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुगंगला योजना, जननी सुरक्षा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढाओं आदि पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं महिलाओं व बालिकाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं और हमें इनका लाभ उठाना चाहिए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें