March 13, 2026 10:09 pm

सपा महिला सभा ने भरी हुंकार: नीतीश कुमार समेत तीन मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग।

कुमार गौरव

बांदा। समाजवादी महिला सभा ने महिला सम्मान में हुंकार भरी है।डीएम कार्यालय के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा दो केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान महिला के नकाब पर जबरन हाथ डाला,जो महिला सम्मान के साथ-साथ संवैधानिक अधिकारों का घोर उल्लंघन है।

ज्ञापन में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद तथा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा हाल में दिए गए बयानों को भी आपत्तिजनक और महिलाविरोधी बताया गया है। संगठन का आरोप है कि ये बयान महिलाओं के प्रति घृणा और उपहास की भावना को बढ़ावा देते हैं। “इन नेताओं के बयान न केवल असंवेदनशील हैं, बल्कि उनकी मानसिकता की गहरी कमी को दर्शाते हैं।

संगठन ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के सम्मान, निजता और सुरक्षा के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रपति से अनुरोध किया है कि नीतीश कुमार, संजय निषाद और गिरिराज सिंह जैसे व्यक्तियों को उनके संवैधानिक पदों से तत्काल हटाया जाए तथा उनके खिलाफ आईपीसी की प्रासंगिक धाराओं के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें