January 27, 2026 9:15 am

मंडल में बड़ा खुलासा: 4.5 लाख मतदाता ‘फर्जी और डुप्लीकेट’, आयोग की ‘सख्त रेड’ शुरू।

कुमार गौरव

बांदा। नावी इतिहास में शायद ही कभी ऐसा मौका आया हो जब मतदाता सूची पर इतनी सख्त कार्रवाई हुई हो। मंडल में करीब डेढ़ माह चले विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में साढ़े चार लाख से अधिक मतदाताओं को सूची से बाहर कर दिया गया है। इनका न तो कोई रिकॉर्ड मिला और न ही पिछले चुनावों की सूची में नाम दर्ज था। अधिकारियों का कहना है कि इन्हें अब फर्जी और डुप्लीकेट मतदाता माना जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद चारों जिलों में अब कुल 36,15,159 मतदाता ही मान्य हैं। हटाए गए मतदाताओं में करीब 75 हजार मृतक मतदाता भी शामिल हैं, जिनका नाम अभी तक सूची में दर्ज था।

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 19 नवंबर से एसआईआर अभियान चलाया गया। इसमें बीएलओ और सुपरवाइजरों ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया। मंडल के चारों जिलों में शुरू में कुल 40,67,494 मतदाता थे। सत्यापन के बाद 3615159 मतदाता सही पाए गए, जिनका सूची में नाम शामिल किया गया है। जबकि चार लाख 52 हजार 332 मतदाताओं का मिलान वर्ष 2003 की सूची से नहीं हो सका। अधिकांश मतदाताओं का कोई रिकार्ड भी नहीं मिला। बांदा जनपद में 1349521 मतदाता बचे हैं। जबकि 175421 मतदाता सूची से बाहर हो गए हैं। इनमें 30169 मतदाता मृतक हैं और अन्य ऐसे हैं जो स्थायी रूप से बाहर हैं और दो-दो जगह इनका सूची में नाम था। इसी तरह चित्रकूट में 738948 मतदाता बचे हैं। 100996 मतदाता सूची से बाहर हो गए हैं। 14835 मतदाता मृतक निकले हैं। हमीरपुर जनपद में 839731 मतदाता बचे हैं। यहां 90561 मतदाता सूची से बाहर हैं। जबकि 15195 मतदाता मृतक निकले हैं। महोबा जनपद में 686959 मतदाता बचे हैं और 85354 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। 15198 मतदाता मृतक निकले हैं। जिनका सत्यापन नहीं, बीएलओ उन्हें देंगे नोटिस देंगे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि जिन मतदाताओं का सत्यापन नहीं हो सका, उनके पते पर बीएलओ नोटिस भेजे जाएंगे। बिना नोटिस और उचित प्रक्रिया के किसी का नाम सूची से नहीं हटाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नए मतदाता 31 दिसंबर से आवेदन कर सकते हैं। जो युवा 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष के होंगे, या जिनका नाम पहले से मतदाता सूची में नहीं है, वे निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए फार्म-6 भरकर बीएलओ के पास जमा करना होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें