March 13, 2026 5:58 pm

सपा नें सावित्री बाई फूले जयंती पर पीडिये की मजबूती के लिये किया शंखनाद।

कुमार गौरव

बांदा। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सावित्री बाई फूले की जयंती मनाई गई और संगठन एवं पीडीए की मजबूती पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव हसन सिद्धिकी ने सावित्री बाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फूले ने महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। हसन सिद्धिकी ने देश के राजनीतिक हालातों पर चर्चा करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि वर्तमान सरकार समाज के वंचित वर्गों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को लगातार सक्रिय रखने की अपील की और कहा कि हमें समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के लिए एकजुट होना होगा।

जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से ही समाज के वंचित वर्गों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सावित्री बाई फूले के आदर्शों पर चलते हुए समाज में शिक्षा और जागरूकता का प्रसार करें। प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें समाज में व्याप्त भेदभाव और अत्याचार के खिलाफ लड़ना होगा और एक समृद्ध और समरस समाज का निर्माण करना होगा।

बैठक में लोक सभा प्रभारी उमेश यादव, ईशान सिंह लवी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय करण यादव, प्रमोद निषाद, दिलीप पटवा,राम लाल प्रजापति, अशोक गौर, विवेक बिंद् तिवारी, वृंदावन वैश्य,मईया दीन यादव, जगनायक यादव आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें