March 13, 2026 7:13 pm

नजर बाग में तीन दुकानों में लाखों की चोरी: विधायक प्रकाश नें पुलिस को दिये सख्त निर्देश।

कुमार गौरव

बांदा। बाजार के नजरबाग इलाके में देर रात तीन दुकानों में चोरी हो गई। विधायक प्रकाश दिवेदी नें घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस को चोरियों के शीघ्र पर्दाफाश के निर्देश दिये।

शनिवार की रात चोरों ने श्री नारायण कंप्यूटर, जितेंद्र कुमार कंप्यूटर और स्वतंत्र साहू की दुकानों को निशाना बनाया। इन वारदातों में लगभग 15 लाख रुपये का सामान चोरी होने का अनुमान है। सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर तीन संदिग्ध लोग जाते हुए दिखाई दिए हैं। यह घटना व्यापारियों के लिए चिंता का विषय बन गई है।

चोरी की जानकारी मिलते ही नजरबाग के सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल के सदस्यों ने तत्काल शहर कोतवाल और मर्दन नाका चौकी इंचार्ज को घटना की सूचना दी।

जानकारी मिलने पर विधायक प्रकाश दिवेदी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों से मोबाइल पर वार्ता की। त्वरित कार्रवाई और तीन दिन के भीतर चोरी का खुलासा करने के निर्देश दिये।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें