March 16, 2026 2:36 am

कांशीराम जयंती पर कांग्रेसियों का नमन: न्याय ‘पुरोधा’ को ‘भारत रत्न’ देने की उठाई मांग।

कुमार गौरव

बांदा। बहुजन आंदोलन के प्रणेता कांशीराम की जयंती पर रविवार को कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘काशीराम पार्क’ में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने उनके ‘पुष्प अर्पि’त कर उन्हें ‘नमन’ किया और उनके ‘सामाजिक न्याय के संघर्ष’ तथा ‘विचारधारा को याद’ किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि कांशीराम ऐसे महान नेता थे जिन्होंने अपने व्यक्तिगत जीवन की सुविधाओं का त्याग कर वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने क्लास-वन की सरकारी नौकरी छोड़कर सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से पहले वामसेफ का गठन किया और बाद में वर्ष 1984 में बहुजन समाज पार्टी की स्थापना कर दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज में राजनीतिक चेतना जगाई। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उनके संघर्ष का परिणाम रहा कि उत्तर प्रदेश में चार बार बसपा की सरकार बनी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे महान सामाजिक विचारक को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए था, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ। कांग्रेस पार्टी कांशीराम को भारत रत्न देने की पक्षधर रही है।

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान ने कहा कि कांशीराम का सिद्धांत था “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी।” उन्होंने दलित और महिलाओं के अधिकारों की आवाज बुलंद की तथा दलित समाज की बेटी मायावती को मुख्यमंत्री बनाकर सामाजिक परिवर्तन की मिसाल पेश की। सीमा खान ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की कि कांशीराम जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित किया जाए, ताकि नई पीढ़ी उनके विचारों और संघर्ष से प्रेरणा ले सके। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें जिला उपाध्यक्ष बल्देव वर्मा, जिला महामंत्री सत्यप्रकाश द्विवेदी, धीरेन्द्र पांडेय धीरू, मंडल अध्यक्ष रज्जाक भाई, लल्लू कोटार्य, सुमन वर्मा, गोमती साहू, लालबाबू राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने कांशीराम के विचारों को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें