March 14, 2026 6:39 am

बांदा में शीतलहर का कहर, घना कोहरा और बढ़ी गलन, जनजीवन प्रभावित

कुमार गौरव

बांदा। जिला पिछले तीन दिनों से कड़ी शीतलहर की चपेट में है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ठंडी पछुआ हवाओं और घने कोहरे ने तापमान में और गिरावट ला दी है। रविवार सुबह शहर में इस साल का पहला घना कोहरा छाया रहा, जिसकी वजह से विजिबिलिटी मात्र 50 मीटर तक सिमट गई।

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में रविवार को 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान काफी नीचे चला गया। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवाएं गलन को और तेज कर रही हैं, जिससे लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है।

सुबह के समय कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। कई जगह लोग टोपा, मफलर और स्वेटर पहनकर ही घरों से बाहर निकले। सब्जी मंडी में सुबह खरीददारों की आवाजाही बेहद कम रही। दिन में हल्की धूप जरूर निकली, पर कोहरे की मोटी परत के कारण सूर्य की किरणें कमजोर ही रहीं।

रविवार को हवा में आर्द्रता का स्तर 37 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने फिलहाल ठंड में और बढ़ोत्तरी की संभावना जताई है, साथ ही लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां अपनाने की सलाह दी है

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें