March 13, 2026 7:11 pm

बांदा का ऐतिहासिक राइफल क्लब मैदान नीलामी की जद में,प्रदेश कांग्रेस ने खोला मोर्चा।

कुमार गौरव

बांदा। जिला मुख्यालय का ऐतिहासिक राइफल क्लब मैदान नीलामी की जद में है, और इसको लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर नीलामी प्रक्रिया को रोकने की मांग की है। उनका कहना है कि यह मैदान बांदा की खेल विरासत है और इसे बचाना जरूरी है।

अजय राय ने पत्र में लिखा है कि राइफल क्लब मैदान से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी निकले हैं, जिन्होंने प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने मांग की है कि इस मैदान का नाम महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखा जाए और इसका चतुर्मुखी विकास किया जाए।

कांग्रेस का आरोप है कि सरकार विकास के नाम पर शहर की ऐतिहासिक और सामाजिक धरोहरों को समाप्त कर रही है। बांदा के बुद्धिजीवी वर्ग, विभिन्न राजनीतिक दलों, खेल प्रेमियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि नीलामी प्रक्रिया को नहीं रोका गया, तो पार्टी उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह मैदान नीलाम हुआ तो आने वाली पीढ़ियों से खेल का एक मजबूत मंच छिन जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने सबसे पहले इस मामले को प्रदेश अध्यक्ष के संज्ञान में लाया था। इसके बाद प्रदेश नेतृत्व ने इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। कांग्रेस नेता का कहना है कि सरकार को विकास के नाम पर शहर की ऐतिहासिक और सामाजिक धरोहरों को समाप्त करने की बजाय उनका संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि इस मैदान को बचाने के लिए सरकार को तत्काल कदम उठाने चाहिए और इसका चतुर्मुखी विकास करना चाहिए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें