June 15, 2026 11:37 am

अध्यक्ष मालती गुप्ता नें बांदा की जीवन रेखा केन को प्रदूषण मुक्त बनाने पर दिया जोर।

कुमार गौरव

बांदा। नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता ने कहा है कि केन नदी बांदा की जीवन रेखा है और इसे प्रदूषण मुक्त एवं अविरल प्रवाह बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने यह बात केन आरती स्थल पर आयोजित केन महोत्सव की चतुर्थ वर्षगांठ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

अध्यक्ष मालती गुप्ता ने कहा कि यह महोत्सव न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है, बल्कि केन नदी के संरक्षण, स्वच्छता और सम्मान का भी प्रेरणास्रोत है। विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने केन जल जीवन महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि केन नदी के संरक्षण के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे केन नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने में अपना योगदान दें। केन महोत्सव की चतुर्थ वर्षगांठ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन केन नदी संरक्षण समिति द्वारा किया गया था।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें