September 13, 2026 9:33 am

विधायक प्रकाश ने ऊर्जा मंत्री को दी सियासी शिक्षा: कहा ‘दिल दरिया’ करें चुनाव क्षेत्र होंगे भाजपा मय !

विनोद मिश्रा

लखनऊ। जनहित के मुद्दों पर हमेशा मुखर रहने वाले बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने लखनऊ में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा से मुलाकात के दौरान सियासत और विकास की बड़ी सीख दे दी।

विधायक प्रकाश ने मंत्री से दो टूक कहा कि भाजपा की विधानसभाओं में जीत की एक प्रमुख कुंजी आपके हाथ में है। आप अपना दिल दरिया बनाइए,पूरा विधानसभा क्षेत्र भाजपा मय हो जाएगा। विधायक प्रकाश ने स्पष्ट कहा कि यदि विधानसभाओं में बिजली और शहर-कस्बों में विकास सही गति से हो तो जीत तय है। बिजली और नगर विकास जैसे अहम विभाग आपके पास हैं और इन्हीं से जनता सीधे जुड़ी है।

इस दौरान उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र की नगर पालिका और नगर पंचायतों के विकास कार्यों को तेज करने और विद्युत व्यवस्था को और सुदृढ़ करने को लेकर विस्तार से चर्चा भी की। विधायक की इस बेबाक शैली और मंत्री को दी गई इस नसीहत की सियासी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें