March 20, 2026 10:51 am

मंत्री रामकेश बोले: 2027 में फिर होगी प्रचंड जीत ! सपा के ‘पीडीए’ को बताया खोखला।

कुमार गौरव

बांदा। उत्तर प्रदेश की “सियासत में 2027 के विधानसभा चुना”व को लेकर “माहौल गरमाने” लगा है। इसी “कड़ी” में “जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद” ने “बड़ा राजनीतिक बयान” देते हुए “भाजपा की प्रचंड जीत” का “दावा” किया है। उन्होंने “साफ शब्दों” में कहा कि 2027 में भाजपा न सिर्फ सत्ता में लौटेगी, बल्कि 2017 के ऐतिहासिक आंकड़े को भी पार कर “नया रिकॉर्ड” बनाएगी।

मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री निषाद ने योगी सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल को ‘सुशासन और विकास का स्वर्णिम काल’ बताया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की पहचान गुंडाराज और माफियाओं के कब्जे वाले प्रदेश के रूप में हो चुकी थी, लेकिन भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था को पूरी तरह बदल दिया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फार्मूले पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक भ्रम है। उन्होंने कहा, “2027 में सपा के इस पीडीए की धज्जियां उड़ जाएंगी और जनता इसे पूरी तरह नकार देगी।” रामकेश निषाद ने विश्वास जताते हुए कहा कि 2017 में भाजपा और सहयोगियों ने 325 सीटों के साथ जो इतिहास रचा था, उसे 2027 में और भी बड़े स्तर पर दोहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास भाजपा के साथ है और विकास कार्य ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

मंत्री ने योगी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि प्रदेश के 3 करोड़ से अधिक किसानों को 99 हजार करोड़ रुपये सीधे उनके खातों में दिए गए हैं। मुख्यमंत्री राहत कोष से भी बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता लाकर भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को समाप्त किया है। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर भाजपा सरकार न होती, तो अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण संभव नहीं हो पाता।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें