January 28, 2026 12:36 am

मंत्री रामकेश के प्रयास से 15.84 करोड़ की लागत से बनेगा पक्का पुल; तुर्री नाला किया भूमि पूजन।

कुमार गौरव

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने बुधवार को पैलानी तहसील क्षेत्र की जनता को बड़ी सौगात दी। गलौली से सिंधन कला और लसड़ा मार्ग पर स्थित बहुप्रतीक्षित तुर्री नाला पर पक्के पुल के निर्माण के लिए उन्होंने भूमि पूजन किया। इस महत्वपूर्ण परियोजना पर 15.84 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने पर क्षेत्रीय जनता में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

शासन ने इस परियोजना को पहली किश्त के रूप में 1.58 करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत कर दी है। सेतु निगम इस निर्माण को पूरा करेगा।

तिंदवारी विधायक और जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने इस पुल के लिए लगातार प्रयास किया था। उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर तुर्री नाला पर पुल निर्माण की आवश्यकता को विस्तार से रखा था।

मंत्री रामकेश निषाद के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्यवाही करते हुए अनुसचिव शिव कुमार और लोक निर्माण विभाग लखनऊ के प्रमुख अभियंता को आवश्यक निर्देश दिए थे। राज्यपाल की सहमति मिलने के बाद अब सेतु निगम द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने इस अवसर पर कहा की यह पुल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिए मील का पत्थर साबित होगा। पक्का पुल बनने से बाढ़ के दौरान क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों का संपर्क टूटने की समस्या समाप्त हो जाएगी। जिन गांवों को सबसे अधिक राहत मिलेगी, उनमें लसड़ा, बसधरी, अदरी, सिंधनकला, सिंधन खुर्द और हरबंसपुरवा शामिल हैं।

मंत्री निषाद ने कहा की हर साल वर्षा ऋतु और बाढ़ के दौरान इन गांवों का संपर्क मुख्यालय से कट जाता था, ग्रामीणों को कई किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। पुल निर्माण से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि आपातकालीन स्थितियों में भी लोगों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने में आसानी होगी। क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें