March 3, 2026 6:55 pm

नदी किनारे सुतली बम फटने से मछवारे की मौत: मछली पकड़ते समय हुआ दर्दनाक हादसा

नदी किनारे सुतली बम फटने से मछवारे की मौत: मछली पकड़ते समय हुआ दर्दनाक हादसा
  • कुमार गौरव

बांदा। मछली पकड़ने की अवैध और खतरनाक पद्धति एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। बदौसा थाना क्षेत्र के भदवाल गांव में शुक्रवार शाम बागै नदी किनारे मछली मारने गए एक मछवारे की सुतली बम फटने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मछवारे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि प्रशासन को काफी देर बाद घटना की जानकारी मिल सकी।भदवाल गांव निवासी 45 वर्षीय रज्जन निषाद पुत्र रितवा रोज की तरह शाम के समय मछली पकड़ने के लिए गांव से बाहर बागै नदी की ओर गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक, मछली मारने के दौरान उनके हाथ में मौजूद सुतली बम अचानक फट गया। तेज धमाके के साथ हुए विस्फोट में रज्जन गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। विस्फोट के बाद वह काफी देर तक घटनास्थल पर ही पड़े रहे, लेकिन आसपास कोई मौजूद न होने के कारण तुरंत मदद नहीं मिल सकी।

नदी किनारे सुतली बम फटने से मछवारे की मौत: मछली पकड़ते समय हुआ दर्दनाक हादसा
कुछ समय बाद जब ग्रामीण उधर से गुजरे तो उन्होंने रज्जन को बेसुध हालत में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर घटना का अंदाजा हुआ, जिसके बाद तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बदौसा थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। जीवित होने की हल्की-सी आशंका के चलते पुलिस ने रज्जन को उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला मछली पकड़ने के दौरान सुतली बम फटने से हुए हादसे का प्रतीत होता है। परिजनों की ओर से किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें