March 11, 2026 6:45 pm

बासू मिष्ठान की “गुझिया” बनी होली का स्वादिष्ट आकर्षणः डिमांड में हुआ इजाफा

कुमार गौरव

बांदा। होली का पर्व आते ही विभिन्न प्रकार के मिष्ठानों की मांग बढ़ जाती है और इस बार होली के मौसम में बासू मिष्ठान की गुझिया शहरवासियों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई है। बासू मिष्ठान भंडार, जो पिछले कई दशकों से अपनी गुणवत्ता और स्वाद के लिए प्रसिद्ध है, इस बार अपनी स्पेशल गुझिया के कारण और भी चर्चा में है। इस विशेष गुझिया को बनाने में पूरी तरह से शुद्ध खोवा और अन्य गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। बासु मिष्ठान के संचालक रामकिशुन वासु ने बताया कि होली के पर्व के लिए खासतौर पर यह गुझिया तैयार की जाती है। इसमें खोवा, मीठे के साथ-साथ हल्का सा चाशनी और खास मसाले डाले जाते हैं, जिससे यह न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि देखने में भी आकर्षक होती है।

इस साल, बासू मिष्ठान की गुझिया की डिमांड इतनी बढ़ गई है कि कारीगर दिन-रात अपनी-अपनी पाली में काम कर रहे हैं। इसकी विशेष पैकिंग के कारण यह और भी आकर्षक बन गई है, जो घर-घर जाकर इस त्यौहार का हिस्सा बन रही है। वासु मिष्ठान की गुझिया सिर्फ बांदा में ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुकी है। रामकिशुन वासु कहते हैं, ब्रहमारी कोशिश है कि हर ग्राहक को हमारे उत्पाद की बेहतरीन गुणवत्ता मिले। होली जैसे पर्व पर जब मिठाइयों की खास अहमियत होती है, तो हमारा प्रयास रहता है कि हम अपनी गुझिया को और भी खास बनाएं। यही वजह है कि हमारी स्पेशल गुझिया की डिमांड हर साल बढ़ रही है।द्ध बासू मिष्ठान की इस विशेष गुझिया को हर किसी द्वारा पसंद किया जा रहा है, और यह इस होली को और भी मीठा बना रही है। जहां एक तरफ हर घर में होली की खुशियों के साथ रंगों का आदान-प्रदान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर बासू मिष्ठान की गुझियां लोगों के चेहरे पर और भी खुशी ला रही

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें