March 3, 2026 5:27 pm

तेंदुए के शावक शावक का सड़क पर मिला शव: हिट एंड रन मानकर दर्ज हुआ मुकदमा

तेंदुए के शावक शावक का सड़क पर मिला शव: हिट एंड रन मानकर दर्ज हुआ मुकदमा
  • कुमार गौरव

बांदा/पन्ना। बुंदेलखंड क्षेत्र के पन्ना जिले में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर एक चिंताजनक घटना सामने आई है। पन्ना टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र मंडला के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर एक तेंदुए के शावक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। यह घटना शनिवार को उस समय प्रकाश में आई, जब स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शावक का शव पड़ा देखा और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पन्ना टाइगर रिजर्व के उपसंचालक वीरेंद्र पटेल ने रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में घटना की पुष्टि की। वन विभाग के अनुसार घटना की जानकारी शनिवार सुबह करीब 11:15 बजे मिली। मौके पर पहुंची टीम ने निरीक्षण के दौरान तेंदुए के शावक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए। घावों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि शावक की मौत किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हुई है। विभागीय आंकलन में शावक की मृत्यु का समय सुबह 10:30 से 11 बजे के बीच बताया गया है।

तेंदुए के शावक शावक का सड़क पर मिला शव: हिट एंड रन मानकर दर्ज हुआ मुकदमा
वन विभाग ने मामले को हिट एंड रन मानते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना स्थल राजस्व क्षेत्र में होने के बावजूद टाइगर रिजर्व की सीमा के बेहद नजदीक होने से मामला वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से गंभीर माना जा रहा है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए पुलिस विभाग के साइबर सेल की सहायता ली जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग-39 और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि दुर्घटना में शामिल वाहन और चालक की पहचान की जा सके। पन्ना टाइगर रिजर्व के उपसंचालक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और दोषी पाए जाने पर संबंधित वाहन चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें