- कुमार गौरव
बांदा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और नरैनी विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी महेंद्र सिंह वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी नरैनी को एक ज्ञापन सौंपा है।
इसमें आरोप लगाया गया है कि सत्तारूढ़ दल के नेता और कुछ अधिकारियों के गठजोड़ से प्रारूप 7 का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से मतदाता सूची से नाम काटे जा रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि अधिकांश लोग अल्पसंख्यक वर्ग (मुस्लिम) के हैं और वे अपने-अपने बूथों में ही निवास कर रहे हैं।

इससे ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार के इशारे पर समाजवादी पार्टी के मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। नेताओं ने उपजिलाधिकारी से फर्जी प्रारूप 7 भरने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और सभी बीएलओ को निर्देशित करने की मांग की है कि कोई भी नाम गलत तरीके से न कटने पाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में मनोज प्रधान विधानसभा उपाध्यक्ष, सुनील कुशवाहा, भरतलाल दिवाकर पूर्व प्रत्याशी 234- नरैनी, मुन्ना पटेल, चंद्रभान, मौसमी कोटार्य आदि सैकड़ों की संख्या में नेता कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।











