कुमार गौरव
बांदा। जिले में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए प्रशासन ने बड़े स्तर पर पहल शुरू कर दी है। मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे ने जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में सभी विभागों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।

सीडीओ ने सभी विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि वृक्षारोपण का कार्य शत-प्रतिशत जियो-टैगिंग के साथ हो, ताकि लगाए गए पेड़ों की निगरानी एवं सत्यापन सुनिश्चित हो सके। बताया कि सभी कार्यालय परिसरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण अनिवार्य रूप से करें और उनकी सुरक्षा की लिए व्यवस्थाएं हों। सीडीओ ने वृक्षारोपण सत्यापन की रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करने के साथ ग्रीन चौपालों के गठन के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को आदेश दिया।

जिला पर्यावरण समिति की बैठक में ठोस कचरा प्रबंधन के तहत सभी नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों को निर्देश दिए गए कि सड़क के किनारे कचरा न फेंका जाए। इसका उचित निस्तारण सुनिश्चित करें। किया जाए।प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन के लिए भी महत्वपूर्ण निर्देश दिये।











