कुमार गौरव
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अछाह गांव में एक 26 वर्षीय युवक ने बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दुखद घटना सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि को घटी।

परिजनों के अनुसार, मृतक असित कुमार पटेल मध्य रात्रि के समय घर से खेतों की ओर गए थे। जब उनकी काफी देर तक घर में अनुपस्थिति रही, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। खोजते-खोजते परिजनों को असित बबूल के पेड़ पर तहमक और गमछे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजनों ने तुरंत उसे फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर बबेरू कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा। इस घटना ने गांव में शोक की लहर पैदा कर दी है। स्थानीय निवासियों और परिजनों का कहना है कि असित एक सामान्य व्यक्ति थे, और उनके इस कदम का कारण जानने की कोशिश की जा रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी मामले की गहन जांच का आश्वासन दिया है।
सामाजिक कार्यकर्ताओं और मनोवैज्ञानिकों ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा की आवश्यकता पर जोर दिया है, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को इस प्रकार का दुख न सहना पड़े।











