February 7, 2026 12:24 pm

महाराजा खेत सिंह खंगार की प्रतिमा पुनर्निर्माण में देरी से नाराजगी, खंगार समाज का प्रदर्शन

कुमार गौरव

बांदा। शहर के पल्हरी बाईपास पर स्थापित महाराजा खेत सिंह खंगार की क्षतिग्रस्त प्रतिमा के पुनर्निर्माण में हो रही देरी को लेकर खंगार समाज ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। समाज के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और प्रतिमा की तत्काल पुनर्स्थापना की मांग की है।

गौरतलब है कि इस प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री द्वारा 17 फरवरी 2023 को किया गया था। लेकिन 15 जुलाई 2024 को अज्ञात अराजक तत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिसमें प्रतिमा की गर्दन, बायां हाथ और घोड़े का पैर तोड़ दिया गया था। घटना के बाद प्रशासन ने नई प्रतिमा स्थापित करने और चौक का सौंदर्यीकरण करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हो सका है। खंगार समाज का आरोप है कि घटना को कई माह बीत जाने के बावजूद न तो पुनर्स्थापना का काम शुरू हुआ है और न ही दोषियों पर कोई कार्रवाई हुई है। समाज के नेताओं ने बताया कि इस मुद्दे पर पहले भी कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन कोई ठोस प्रगति नहीं हुई।

ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रतिमा की तत्काल पुनर्स्थापना के साथ-साथ चौक का सौंदर्यीकरण किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि 22 फरवरी तक कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो खंगार क्षत्रिय समाज द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
इस घटना से खंगार समाज में गहरा रोष है और लोग इसे अपनी सांस्कृतिक पहचान पर हमला मान रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी शीघ्रता से कदम उठाता है।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें