- कुमार गौरव
बांदा। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय महासचिव बबलू सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को किसान हितैषी और ‘सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय’ को समर्पित बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश को निवेश और रोजगार का हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बबलू सिंह ने कहा कि यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों को समर्पित है।
कृषि उत्पादन को बढ़ावा, गन्ना मूल्य में वृद्धि, सिंचाई परियोजनाओं का विस्तार, एग्री एक्सपोर्ट, फूड प्रोसेसिंग, एमएसएमई, स्टार्टअप और एआई जैसी योजनाएं प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाएंगी। उन्होंने कहा कि यह बजट उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की ठोस रूपरेखा प्रस्तुत करता है। किसान नेता बबलू सिंह ने कहा कि यह बजट सड़क, ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा, औद्योगिक विकास, डिजिटल टेक्नोलॉजी और बुनियादी ढांचे पर विशेष फोकस प्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देगा।











