March 4, 2026 5:18 pm

मुरवल में लाखों के जेवर और नकदी चोरी: बेटी की शादी की तैयारी के दौरान हुई घटना।

कुमार गौरव

बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव में एक परिवार के लिए खुशी का पल अचानक दुःख में बदल गया,जब चोरों ने उनकी सम्पत्ति पर हाथ साफ कर दिया। देर रात की इस चोराई में लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर और 97 हजार रुपए नकद गायब हो गए। यह राशि खासतौर पर बेटी की सगाई और शादी की रस्मों के लिए रखी गई थी।

घटना उस समय हुई जब घर में बेटी की शादी की तैयारियों का माहौल था। रात करीब 1 बजे, जब परिवार के सदस्य सो रहे थे, एक महिला को अचानक कुछ आहट सुनाई दी। उसने तुरंत छत पर जाकर देखा और पाया कि एक चोर घर के भीतर है। महिला ने चोर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चोर ने उसे धक्का देकर भागने में सफलता हासिल कर ली।

महिला के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य और पड़ोसी मौके पर पहुंचे।
पीड़ित मकान मालिक ने बताया कि चोर ने उनके सोने-चांदी के जेवर, जिसमें मंगलसूत्र, झुमका, पायल और बच्चियों के विभिन्न जेवर शामिल हैं, चुरा लिए। इसके अतिरिक्त घर में रखे 97 हजार रुपए नकद भी गायब हैं।

मकान मालिक ने बताया कि यह राशि बेटी की आगामी शादी के लिए विशेष रूप से बरीक्षा और बयाना की रस्मों के लिए रखी गई थी। उन्होंने अनुमान लगाया कि कुल मिलाकर चोरी की गई सम्पत्ति की कीमत 4 से 5 लाख रुपए के बीच है।
घटना के तुरंत बाद मुरवल चौकी पुलिस को सूचना दी गई, और पुलिस ने मामले की
जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इस चोराई ने न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति को प्रभावित किया है, बल्कि उनकी भावनात्मक स्थिति को भी गम्भीर रूप से नुकसान पहुँचाया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें