June 14, 2026 11:36 am

कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नें सांसद कृष्णा को सौंपा पत्र: समस्याओं पर खींचा ध्यान।

कुमार गौरव

बांदा। बढ़ती जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सक्रिय रुख अपनाते हुए बड़ा राजनीतिक कदम उठाया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सपा सांसद कृष्णा देवी पटेल से बबेरू स्थित उनके आवास पर मुलाकात किया। जनहित के मुद्दों पर विस्तृत मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बाढ़ सुरक्षा, निजी विद्यालयों की मनमानी फीस, सरकारी अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था, महिला चिकित्सालय की अव्यवस्थाएं और जांच सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

जिलाध्यक्ष दीक्षित ने कहा कि केन नदी पर बना तटबंध अत्यंत जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। बरसात के मौसम में इसके क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है,जिससे शहर के कई मोहल्लों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते मरम्मत न कराई गई तो हजारों लोग प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने तटबंध की तकनीकी जांच कराकर तत्काल सुदृढ़ीकरण कार्य शुरू कराने की मांग की।मांग पत्र में निजी विद्यालयों द्वारा कथित रूप से की जा रही अत्यधिक फीस वसूली का मुद्दा भी उठाया। कांग्रेस का आरोप है कि अभिभावकों को कॉपी-किताबें और अन्य शैक्षणिक सामग्री स्कूल से ही ऊंचे दामों पर खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है। अवकाश के दिनों में भी शुल्क वसूला जाता है। हर वर्ष पाठ्यक्रम बदलने से अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ता है। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान ने मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में पर्याप्त जांच मशीनें उपलब्ध नहीं हैं,जिससे मरीजों को निजी लैब में महंगे परीक्षण कराने पड़ते हैं। साथ ही आरोप लगाया कि कई चिकित्सक निजी प्रैक्टिस को प्राथमिकता देते हैं। सपा सांसद कृष्णा पटेल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना। आश्वासन दिया कि वे संबंधित स्थलों का शीघ्र निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें