January 20, 2026 7:36 am

बूढ़ों को गोल्डन बनाने के लिये लगेंगे कैंप: अधिकारियों नें बनाई गई रणनीति।

कुमार गौरव

बाँदा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 70 साल के बूढ़ों को गोल्डन कार्ड बनाने हेतु बैठक हुई।

बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने की। बताया कि आगामी एक महीने के विशेष अभियान का संचालन 25 नवम्बर से चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य उन व्यक्तियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँचाना है,जो अब तक इस योजना से वंचित रह गए हैं। इसके साथ ही,अन्त्योदय कार्ड धारकों को भी इस प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को इस मुद्दे पर विशेष ध्यान देने और निर्धारित माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य करने के लिए निर्देशित किया। इस प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष कैम्प लगाए जाने का निर्णय लिया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान, राशन कोटेदार और स्थानीय एडीओ पंचायत के सहयोग से और शहरी क्षेत्रों में आशा वार्ड सदस्यों की मदद से योजना का कार्यान्वयन किया जाएगा। यह सामूहिक प्रयास सुनिश्चित करेगा कि शेष पात्र व्यक्तियों के गोल्डन कार्ड प्रभावी ढंग से बनाए जाएं।
योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी को 5 लाख तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगी। इस सुविधा का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा को पंक्ति के अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्तियों तक पहुँचाना है, ताकि वित्तीय बाधाओं के कारण किसी को भी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न होना पड़े।

बैठक में उपस्थित रहे अन्य अधिकारियों में परियोजना निदेशक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। सभी ने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने हेतु सहयोग और समर्पण की भावना व्यक्त की।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें