March 14, 2026 12:37 pm

बांदा में व्यापारी ने गोली मारकर की आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी

कुमार गौरव

बांदा। जिला मुख्यालय में 40 वर्षीय युवक भूपेंद्र ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना कालू कुआं तुलसी विहार कॉलोनी में हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार,भूपेंद्र रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर लौटा था। उस समय शराब पी रखी थी। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। परिवार के अन्य सदस्य जब खाना खा रहे थे,तभी भूपेंद्र के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिजन कमरे में पहुंचे तो भूपेंद्र घायल अवस्था में पड़ा था। गोली उनके सिर से आर-पार थी। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक का मोबाइल काल डिटेल के लिये कब्जे में ले लिया है। अफवाहों के अनुसार भूपेंद्र का किसी लड़की से अवैध संबंध था। वह उसे ब्लैक मेल कर रही थी। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन इस पहलू पर भी जांच कर रही है।
सहायक पुलिस अधीक्षक बांदा/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें