March 14, 2026 8:14 am

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: जांच में जुटी पुलिस

कुमार गौरव

बांदा। जिले के अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के आऊ गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 50 वर्षीय महिला मुन्नी, पत्नी देशराज ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के मुताबिक, मुन्नी खेत से काम करके घर लौटी थीं और उस समय घर पर अकेली थीं। उन्होंने कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। कुछ समय बाद जब परिजन घर लौटे, तो उन्होंने मुन्नी को फांसी के फंदे पर लटकता पाया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। अतर्रा कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें