March 14, 2026 6:29 am

होशियार : गुलाबी कली अब बढ़ने लगी खिलने की ओर, जल्द आयेगा किटकिटाने का दौर

कुमार गौरव

बांदा। होशियार, बाखबर। अब गुलाबी ठंढ बढ़ किटकिटाने की ओर अग्रसर है। ठंड बढ़ने के साथ गुरुवार को दिनभर कोहरा छाया रहा। बचाव के लिये गर्म कपड़ों की जरूरत औऱ व्यवस्थायें जरूरत अनुसार तत्काल करें। दिसंबर आधे सें ज्यादा विदा हो गया। सर्दी बढ़ने के आसार छलांग सा लगानें लगा है। प्रतिदिन अधिकतम और न्यूनतम पारा गिरने लगा है।

बीते दिन सें सुबह-शाम सर्दी का एहसास भी महसूस हो रहा है। दूसरी तरफ कोहरे की धुंध भी घनी पसरने लगी है। मौसम जानकारों के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस के मध्य के आसार हैं।

सुबह-शाम सर्दी लोगों में ज्यादा ठिठुरन पैदा कर रही है। शीतलहर चली तो ठंड में दांत किटकिटाने लगेगे। आखिरी दिसंबर माह का सप्ताह तापमान को अधिक नीचे ढकेलेगा। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ.दिनेश साहा ने बताया कि हवा चलने पर सर्दी बढ़ेगी और तापमान लुढ़केगा। आने वाले कुछ दिनों में इसका असर दिखने लगेगा। धूप का असर भी कम हो जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें