March 13, 2026 5:57 pm

विधायक प्रकाश एवं अध्यक्ष मालती नें बांटे असहायों को कंबल: सीसी रोड का भी लोकार्पण।

कुमार गौरव

बांदा। जन संवेदना एवं विकास पुरुष के लिये जन मानस में बहुचर्चित विधायक प्रकाश दिवेदी नें पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता के साथ असहायों को कंबल वितरण के साथ ही जरैली कोठी में सीसी रोड का लोकार्पण किया। नेहरू डिग्री कॉलेज परिसर में लगभग एक हजार जरूरतमंदों को कंबल वितरण विधायक प्रकाश,अध्यक्ष मालती विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू नें कंबलों का वितरण किया।

इस अवसर पर विधायक प्रकाश नें कहा की भाजपा सरकार सदैव समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की चिंता करती है। इस भीषण शीत लहर में कोई भी असहाय व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो,यही इस अभियान का उद्देश्य है।

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका विधायक प्रकाश के साथ मिलकर निरंतर जनकल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ा रही हैं। आगे भी जरूरतमंदों की सहायता जारी रहेगी। इस मौके पर पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, उपजिलाधिकारी सदर नमन मेहता, तहसीलदार सदर विकास पाण्डे,पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू, राजभवन उपाध्याय,ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह,विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ आदि उपस्थित रहे।

इसके पूर्व जरैली कोठी में विधायक प्रकाश एवं अध्यक्ष मालती नें सीसी रोड का लोकार्पण किया। भरोसा दिलाया की की वार्ड का हर मार्ग पक्का होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें