March 13, 2026 4:24 pm

कुमार गौरव

बांदा। जिला मुख्यालय में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में गुरूवार को शहर में “भव्य मंगल कलश यात्रा” का आयोजन किया गया। सामाजिक समरसता, सद्भाव और सौहार्द के संदेश को लेकर निकाली गई इस यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था।

कलश यात्रा में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, विधायक प्रकाश द्विवेदी और कार्यक्रम के मुख्य आयोजक प्रवीण सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के मधुर स्वरों के बीच हुआ। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं और पारंपरिक वेशभूषा में पुरुष श्रद्धालु शहर की मुख्य सड़कों से होते हुए यात्रा में सम्मिलित हुए।

भक्ति और आस्था से सराबोर इस आयोजन में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा और जलपान वितरण से किया। पूरे शहर में धार्मिक माहौल और उत्साह का वातावरण बना रहा। हनुमंत कथा का आयोजन 16 जनवरी से 20 जनवरी तक किया जाएगा, जिसके लिए मवई बाईपास के निकट विशाल पंडाल का निर्माण किया गया है। आयोजकों के अनुसार दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। स्थानीय प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए यातायात व्यवस्था और अन्य आवश्यक प्रबंध किए हैं। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश भी देता है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें