March 3, 2026 6:50 pm

बालक हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले राज, पुलिस हर एंगल से पड़ताल में जुटी

बालक हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले राज, पुलिस हर एंगल से पड़ताल में जुटी
  • कुमार गौरव

बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गांव में 11 वर्षीय बालक की नृशंस हत्या के मामले में रविवार को कराए गए पोस्टमार्टम के बाद कई अहम तथ्य सामने आए हैं। दो डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में पुष्टि हुई है कि बालक की हत्या गला दबाकर की गई थी। पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

बालक हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले राज, पुलिस हर एंगल से पड़ताल में जुटी
मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार बालक के मुंह में ठूंस-ठूंस कर गले तक बरसीम भरी गई थी, ताकि वह शोर न मचा सके। इसके बाद गला दबाकर उसकी जान ली गई। शव पर चोट के निशान और गले पर दबाव के स्पष्ट चिह्न पाए गए हैं। डॉक्टरों ने हत्या को बेहद बेरहमी से अंजाम दिया जाना बताया है। कुकर्म की आशंका को देखते हुए डॉक्टरों के पैनल ने दो स्लाइड तैयार कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दी हैं। मेडिकल टीम ने स्पष्ट किया है कि प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद ही कुकर्म की आधिकारिक पुष्टि की जा सकेगी।

बालक हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले राज, पुलिस हर एंगल से पड़ताल में जुटी
पोस्टमार्टम पैनल में शामिल डॉ. नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि बालक की हत्या लगभग पांच दिन पहले की गई थी। शव की स्थिति और चिकित्सकीय साक्ष्य मामले की गंभीरता को दर्शाते हैं।मृतक के परिजनों ने बालक के साथ अमानवीय कृत्य किए जाने के बाद हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने गांव के ही कुछ किशोरों और युवकों पर संदेह जताते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बबेरू क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि बालक की मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।उन्होंने बताया कि गांव के कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें