April 20, 2026 12:27 am

15 से 19 फरवरी तक 53वां राष्ट्रीय रामायण मेला: आध्यात्मिक चेतना से आलोकित होगा चित्रकूट।

15 से 19 फरवरी तक 53वां राष्ट्रीय रामायण मेला: आध्यात्मिक चेतना से आलोकित होगा चित्रकूट
  • कुमार गौरव

चित्रकूट। चित्रकूट की पवित्र धरती एक बार फिर आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक भव्यता का केंद्र बनने जा रही है। 15 से 19 फरवरी तक यहां 53वां राष्ट्रीय रामायण मेला महोत्सव आयोजित होगा। पांच दिवसीय यह आयोजन रामायण मेला भवन में सम्पन्न होगा, जहां देश के कोने-कोने से संत, विद्वान, कलाकार और श्रद्धालु जुटेंगे। मेले का शुभारंभ जगतगुरु राघवाचार्य द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में अजीत कुमार, न्यायमूर्ति, उच्च न्यायालय प्रयागराज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। 19 फरवरी को समापन समारोह विष्णु सम्प्रदायाचार्य जगद्गुरु संतोषाचार्य सतुवा बाबा के सान्निध्य में संपन्न होगा।15 से 19 फरवरी तक 53वां राष्ट्रीय रामायण मेला: आध्यात्मिक चेतना से आलोकित होगा चित्रकूट
मेले के दौरान रामकथा, संत प्रवचन, चिंतन गोष्ठियां, भजन संध्या और रामलीला मंचन जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य भगवान राम के जीवन मूल्योंमर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा, त्याग और सामाजिक समरसता को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। राष्ट्रीय रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया और महामंत्री करुणाशंकर दिवेदी ने बताया कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।15 से 19 फरवरी तक 53वां राष्ट्रीय रामायण मेला: आध्यात्मिक चेतना से आलोकित होगा चित्रकूटउन्होंने कहा कि मेले के माध्यम से समाज में सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ किया जाएगा। मेले को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देशन में सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार यादव, उप जिलाधिकारी सौरभ यादव सहित अन्य अधिकारी लगातार मेला परिसर का निरीक्षण कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, स्वच्छता, पेयजल और प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें