March 3, 2026 4:09 pm

राज्य कर विभाग के स्थापना दिवस पर मैत्री क्रिकेट मैच में अधिवक्ता एकादश की जीत

कुमार गौरव

बाँदा। राज्य कर विभाग के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राज्य कर बाँदा विभाग के द्वारा एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन विद्यावती निगम विद्यालय के मैदान में किया गया। इस मैच में राज्य कर अधिकारी एकादश और कर अधिवक्ता एकादश के बीच एक बेहद कांटे की टक्कर हुई।

अधिवक्ता एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और कुल 116 रन का लक्ष्य अधिकारी एकादश को दिया। अधिवक्ताओं की तरफ से आलोक द्विवेदी जी ने नाबाद 29 रन, नितिन मटानी ने 26 रन और आशुतोष त्रिपाठी जी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 25 रन बनाए। अधिकारी एकादश की तरफ से मनीष द्विवेदी जी ने 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए। स्कोर का पीछा करने उतरी अधिकारी एकादश ने एक सधी और तेज शुरुआत की, लेकिन अधिवक्ता एकादश के गेंदबाजों ने उन्हें 110 रन पर रोक दिया और 6 रन से मैच जीत लिया।

मैच के समापन पर अधिकारी एकादश के कप्तान पंकज सिंह जी ने सभी का आभार व्यक्त किया। राज्य कर विभाग की तरफ से श्रीमान जॉइंट कमिश्नर महोदय श्री राम कुमार जी ने भी सभी का धन्यवाद दिया। मैंन ऑफ़ दी मैच का पुरस्कार मनीष द्विवेदी जी को दिया गया, जिन्होंने हरफनमौला खेल दिखाया (35 रन एवं 3 विकेट)। बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार आलोक द्विवेदी एडवोकेट और बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार आशुतोष त्रिपाठी एडवोकेट को दिया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें