March 10, 2026 11:45 am

विधायक प्रकाश ने मंडल स्तरीय ली संगठनात्मक बैठक: चुनावी तैयारियों का दिया मंत्र

कुमार गौरव

बांदा। जिले में सदर विधानसभा क्षेत्र के खत्री पहाड़ गिरवां स्थित मंडल महुआ में विधायक श्री प्रकाश दिवेदी ने आज एक विशाल संगठनात्मक बैठक की। इस बैठक में मंडल के समस्त पदाधिकारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष व पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजकों और बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत करना तथा आगामी पंचायत एवं विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति तैयार करना था।

इस दौरान विधायक प्रकाश दिवेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव तक, हर स्तर पर जनता के बीच जाकर काम करना होगा। अब समय आ गया है कि हम सभी चुनावी मैदान में कमर कस लें।” उन्होंने जोर देकर कहा कि “बूथ स्तर पर संगठन मजबूत हो, तो जीत स्वतः सुनिश्चित है।” उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे हर परिवार तक पार्टी की उपलब्धियों और कार्यक्रमों की जानकारी पहुँचाएं और साथ ही जनता की समस्याओं को समझें तथा उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समाधान उपलब्ध कराने के लिए अवगत कराएं। विधायक ने स्पष्ट किया कि पार्टी के हर कार्यक्रम को जन-जन तक पहुँचाना अब एक जरूरी जिम्मेदारी बन गई है। उन्होंने शक्ति केंद्र संयोजकों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि वे महिला सशक्तिकरण, युवा संलग्नता और सामाजिक समरसता के मुद्दों पर काम करें।

बैठक के दौरान विधायक प्रकाश दिवेदी ने सभी कार्यकर्ताओं को होली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच प्रतीकात्मक उपहार (गिफ्ट) भी वितरित किए, जिसे कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वीकार किया।
इस बैठक ने न केवल पार्टी संगठन में नई ऊर्जा भरी बल्कि आगामी चुनावों के लिए एक संगठित और समन्वित प्रयास की नींव भी रखी। कार्यकर्ताओं ने विधायक के नेतृत्व में चुनावी मैदान में अपनी मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें