March 10, 2026 11:45 am

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: प्रेरणादायी संदेश, सम्मान समारोह और योजनाओं का लाभ वितरण

कुमार गौरव

बांदा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर बांदा जिले में महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में एक रं जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण के प्रति संकल्प व्यक्त किए गए तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट उपस्थिति में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मालती बासु, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना गुप्ता, अंजू दमेले, जिलाधिकारी जे. रीभा, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, उप निदेशक/उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी (महिला एवं बाल विकास) राजबहादुर सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती मीनू सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, महिला कार्मिक एवं लाभार्थी भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महिला स्वयं सहायता समूहों की उत्कृष्ट कार्य करने वाली सदस्यों, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों तथा विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कोविड-19 महामारी के दौरान माता-पिता को खोने वाले बच्चों की परवरिश और शिक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ‘मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ के तहत अध्ययनरत तीन छात्राओं को कक्षा 9 व 12 में आगे की पढ़ाई में सहायता के लिए लैपटॉप वितरित किए गए। श्रम एवं सेवायोजन विभाग की महिला लाभार्थियों को उनके नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए, जिससे रोजगार के नए अवसरों की ओर महिलाओं के कदम बढ़े। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वंदना गुप्ता ने कहा कि महिलाएं न केवल परिवार की धुरी हैं, बल्कि वे समाज की नींव हैं। उन्होंने महिलाओं को समान अधिकार, पहचान और आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

जिलाधिकारी जे. रीभा ने कहा कि महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर सकती हैं और उनकी क्षमताओं के बल पर न केवल अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकती हैं, बल्कि पूरे समाज का उद्धार भी कर सकती हैं। मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के विकास हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी मीनू सिंह ने महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के प्रयासों की व्याख्या की। कार्यक्रम का संचालन बाल विकास परियोजना अधिकारी सुश्री प्रियांशी पटेल ने किया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मालती बासु ने सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें