March 12, 2026 12:30 am

बांदा में ईडी एवं आईटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व विधायक और कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी, मचा हड़कंप

कुमार गौरव

बांदा। बांदा और महोबा में बुधवार सुबह ईडी एवं आई टी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई वरिष्ठ नेताओं,पूर्व विधायक और बड़े कारोबारियों के घरों व प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। यह अभियान अवैध आय, मनी लॉन्ड्रिंग और काले धन के संदेह में किया गया है। इस अभियान ने पूरे चित्रकूट मंडल में हड़कंप मचा दिया है।

ईडी एवं आई टी की कानपुर से आई टीम ने सुबह 11 बजे से ही कार्रवाई शुरू कर दी। पूर्व बसपा विधायक युवराज सिंह,सिरजध्वज सिंह बसपा प्रत्याशी रहे दिलीप सिंह, विद्युत विभाग के ठेकेदार हिम्मत सिंह के पुत्र,अवनी परिधि अस्पताल के संचालक अज्ञात गुप्ता तथा ग्रेनाइट व क्रशर व्यवसाय से जुड़े कई प्रमुख व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। विशेष रूप से बांदा के कस्बा कबरई में स्थित पूर्व बसपा लोकसभा प्रत्याशी रहे दिलीप सिंह के ‘जगदंबा ग्रेनाइट’ समेत उनके अन्य संपत्तियों को निशाना बनाया गया। इसके अलावा, सोमेश भारद्वाज के कबरई स्थित ‘श्रेया ग्रेनाइट’ और मध्य प्रदेश के दिदवारा गांव में स्थित उनके क्रशर पर भी टीम ने छापेमारी की। टीम में कानपुर, बांदा और मध्य प्रदेश के करीब 50 अधिकारी शामिल थे। उन्होंने क्रशरों में काम करने वाले सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए और घंटों तक लेन-देन के दस्तावेजों की खंगाल जारी रखी। कर्मचारियों से लगातार पूछताछ भी की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, जांच टीमों ने वित्तीय लेन-देन, बैंक रिकॉर्ड, प्रॉपर्टी डील्स और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े डॉक्यूमेंट्स पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। टीम ने कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, लैपटॉप और फाइलों को भी जब्त कर लिया है। पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सभी छापामारी स्थलों पर पुलिस फोर्स की तैनाती रही। किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई। मीडिया के प्रति जांच टीम ने अब तक कोई भी जानकारी साझा नहीं की। ईडी एवं आईटी के अधिकारियों की टीम ने कई सीलबंद पैकेट्स तैयार किए हैं, जिन्हें आगे की जांच के लिए कानपुर ले जाया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें