March 14, 2026 4:21 pm

पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू नें लगाई फटकार:मानकविहीन कार्य पर हुये नाराज।

कुमार गौरव

बांदा। नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि अंकित बासू गुरुवार को नगर के वार्ड 10, शंकर नगर में चल रहे सीसी रोड निर्माण कार्य के दौरान भड़क उठे। उन्होंने कार्य में मानकों के विपरीत तरीके से निर्माण होने की पुष्टि करते हुए ठेकेदार को सख्त फटकार लगाई। गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिये।

सूत्रों के अनुसार, अंकित बासू को वार्डवासियों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई थी कि सीसी रोड निर्माण कार्य में मसलों के मिश्रण,रोड की मोटाई और अन्य तकनीकी मानकों की अनदेखी की जा रही है। इसके बाद वे तुरंत स्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। मौके पर रोड की मोटाई की जांच की गई तथा मसलों के मिश्रण का नमूना लिया गया। निरीक्षण के दौरान कई गड़बड़ियां सामने आईं, जिसके बाद अंकित बासू ने ठेकेदार को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा, “लोगों के पैसे का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर विकास के नाम पर गुणवत्ताहीन कार्य बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। सभी कार्य सख्त मानकों के अनुसार होंगे।” इसके बाद अंकित बासू ने वार्ड के निवासियों से मुलाकात की। वार्ड में बारिश के मौसम में होने वाले जलभराव की गंभीर समस्या को उन्होंने ध्यान से सुना। इस पर अंकित बासू ने आश्वासन दिया कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। जल निकासी व्यवस्था में सुधार के लिए विशेष योजना पर काम शुरू करायेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें