March 14, 2026 10:58 pm

प्रतिनिधि अंकित के ‘तड़के’ निरीक्षण से ‘हड़कंप’: निर्माणाधीन ‘सड़कों’ की ‘परखी हकीकत’।

विनोद मिश्रा

बांदा। नगर में चल रहे “विकास कार्यों की जमीनी हकीकत” जानने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि” अंकित बासू इन दिनों एक अलग ही अंदाज” में नजर आ रहे हैं। “तड़के सुबह अचानक निरीक्षण” पर निकलने की उनकी “कार्यशैली नगर में चर्चा का विषय” बन गई है। खास बात यह रही कि बुधवार तड़के वह बेहद सादे अंदाज में अंडरवियर पहनकर ही निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण करने निकल पड़े, जिससे मौके पर मौजूद अधिकारियों और ठेकेदारों में हड़कंप मच गया। अचानक पहुंचे इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर के वार्ड नंबर 27 छोटी बाजार और वार्ड नंबर 30 बैन्यौटा क्षेत्र में बन रही सीसी सड़कों का बारीकी से निरीक्षण किया। उनके साथ संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और सभासद भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य को इंजीनियरिंग नजरिये से परखा और मौके पर मौजूद कर्मचारियों से निर्माण सामग्री व गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अंकित बासू ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नगर में चल रहे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ठेकेदारों और अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सड़क निर्माण पूरी गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुसार ही कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे से बनने वाले विकास कार्यों में यदि कोई भी अनियमितता पाई गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। औचक निरीक्षण के दौरान अंकित बासू ने क्षेत्र के लोगों से भी मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। वार्डवासियों ने उन्हें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, जिन्हें उन्होंने गंभीरता से सुना। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में जो भी समस्याएं सामने आई हैं, उनका जल्द से जल्द समाधान कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान सभासद अजय अवस्थी, राकेश गुप्ता (दद्दू), कुलदीप शुक्ला सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी भी मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें