April 29, 2026 12:01 pm

विधायक विशंभर यादव के प्रयासों से विधानसभा को मिले 14.88 करोड़, होगा सड़क चौड़ीकरण।

कुमार गौरव

बांदा। सपा विधायक विशंभर सिंह यादव के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप सरकार ने अतर्रा विधानसभा क्षेत्र के तहत सड़क चौड़ीकरण के लिए 14 करोड़ 88 लाख रुपये की मंजूरी दी है। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विधायक विशंभर सिंह यादव ने यह जानकारी मुंबई से दूरभाष पर दी।उन्होंने बताया कि यह धनराशि अतर्रा, ओरन, कमासिन, दादो मार्ग और जामू गांव से लेकर ओरन तक के मार्ग के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण में लगेगी। विधायक विशंभर नें बताया कि लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड ने परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही कार्यादेश जारी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।

“इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के आवागमन में सुगमता आएगी। विशेष रूप से अतर्रा से ओरन तक के घने बस्तियों वाले मार्ग पर यातायात की जाम से लोगों को राहत मिलेगी विधायक विशंभर यादव ने आश्वासन दिया कि उनका एक मात्र लक्ष्य क्षेत्र का विकास एवं वहां खुशहाली लाना हैं जिसके लिये निरंतर क्रियाशील हूँ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें