July 26, 2026 11:52 pm

बाबासाहब आंबेडकर की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि: जनप्रतिनिधियों ने किया माल्यार्पण।

कुमार गौरव

बाँदा। संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के प्रत्येक बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबासाहब की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने अपनी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोखरही में बाबासाहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने समता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के मूल्यों पर आधारित भारत के नव निर्माण की मजबूत नींव रखी।

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बाँदा शहर के जजी चौराहा स्थित प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए एक सशक्त राष्ट्र की परिकल्पना की और समाज के पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने का ऐतिहासिक कार्य किया। वहीं नरैनी विधायक ओममणि वर्मा ने भी बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन संघर्ष, त्याग, समर्पण और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए समर्पित रहा। कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अमित सेठ भोलू, जिला मीडिया प्रभारी उत्तम सक्सेना, रजत सेठ, अंकित बासू ,देशराज सिंह, संतोष नायक, दुर्गा चौरसिया, लखन कुशवाहा, संतोष राजपूत, राजेश गुप्ता रज्जन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में समानता व न्याय की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें