विनोद मिश्रा
बाँदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण कर चिंताग्रस्त हो गये। शिक्षण व्यवस्था का चौपट हाल मिला। समझ गये की जिले में बेसिक शिक्षा पटरी से उतरी हुई है। डीएम अमित आसेरी नें विकास खण्ड बडोखरखुर्द के उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट बन्धापुरवा एवं तिन्दवारा का औचक निरीक्षण किया। उपस्थित पंजिका के आनुसार बच्चों की उपस्थित नहीं पाई गई।

डीएम नें शिक्षा की गुणवत्ता का परखने के लिये बच्चों से प्रश्न पूछे लेकिन अधिकांश बच्चे जवाब नहीं दे सके। उन्होंने अध्यापकों को निर्देशित किया कि बच्चों का रूझान विद्यालय की ओर बढायें और बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा दें अन्यथा वह कठोर दंडनात्मक कार्यवाई करेंगे। उन्होंने बच्चों का स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत पंजीकरण कराये जाने एवं विद्यालय में साफ-सफाई रखने के भी निर्देश दिये।

डीएम ने मिड डे मील के वितरण किये जाने की जानकारी ली। रसोई घर का भी निरीक्षण किया। लेकिन व्यवस्था देख वह संतुष्ट नहीं हुये। उन्होंने विद्यालय में समुचित पेयजल की व्यवस्था एवं पंखों का संचालन रखने के निर्देश दिये।










