शादी का झांसा देकर सिपाही पर शोषण का आरोप, लाखों रुपये और जेवर हड़पने की शिकायत

कुमार गौरव

बांदा। जनपद के कालिंजर क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस विभाग के सिपाही पवन कनौजिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि सिपाही ने शादी का झांसा देकर वर्ष 2021 से 2026 तक उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया, साथ ही लाखों रुपये और जेवर भी हड़प लिए।

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2021 में जब पवन कनौजिया की तैनाती कालिंजर थाने में थी, तब वह उसकी दुकान पर अक्सर आता-जाता था। इसी दौरान उसने शादी का वादा किया और भरोसा जीतकर शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि सिपाही ने गाड़ी खरीदने के नाम पर उससे करीब 2 लाख रुपये नकद और लगभग 1.5 लाख रुपये के जेवर ले लिए, जिन्हें बाद में वापस नहीं किया।

महिला का कहना है कि सिपाही का स्थानांतरण हमीरपुर हो जाने के बाद भी वह उसके संपर्क में रहा। दिसंबर 2024 से जून 2026 के बीच वह उसे बांदा में अपने साथ रखता रहा और लगातार शोषण करता रहा, लेकिन शादी की बात को टालता रहा। पीड़िता के मुताबिक, 20 मार्च 2026 को सिपाही ने अचानक उसे धमकाया और कहा कि वह पहले से शादीशुदा है तथा उसने महिला को केवल समय बिताने के लिए अपने साथ रखा था। आरोप है कि विरोध करने पर सिपाही ने मारपीट कर उसे भगा दिया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें