विनोद मिश्रा
बांदा। आईपीएल सट्टा गेम के कथित सरगना अभिजीत श्रीवास्तव के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में एक और बड़ा नाम सामने आया है!कटरा सिंह वाहिनी मंदिर की गली में आवासीय ठिकाना बनाये अभिजीत का कथित घनिष्ठ सहयोगी अभिनव गुप्ता अब चर्चा के केंद्र में है। अभिनव गुप्ता को अभिजीत की बेनामी संपत्तियों का ‘छुपेरुस्तम’ बताया जा रहा है!

सूत्रों की सच मानें तों,अभिनव गुप्ता के नाम पर कई व्यावसायिक वाहन और अन्य संपत्तियां दर्ज हैं। यह भी आरोप लग रहे हैं कि काले धन को सफेद करने में अभिनव गुप्ता की भूमिका अहम है ? इस नाम के चर्चा में आने से व्यापार जगत में भी आश्चर्य भरी सुगबुगाहट है! जिले में अभिजीत श्रीवास्तव की बादशाहत को मिटाने में पुलिस की खामोशी को लेकर आमजन में आश्चर्य है। लोग तंज भी कस रहें हैं की “कुछ न कुछ तो दाल में काला” है?

इसी क्रम में आईपीएल सट्टा किंग गैंग के चौथे पायदान के सदस्यों के रूप में मर्दनाका निवासी इकबाल और रोहित के नाम पहले ही उजागर हो चुके हैं! दोनों वर्तमान में अदृश्य बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा इन पर कार्रवाई न होने से सवाल उठ रहे हैं कि इन्हें किसका अभयदान मिला हुआ है?
स्थानीय सूत्रों का मानना है कि यदि इन नामों पर शिकंजा कसा जाए तो बांदा से लेकर विदेशों तक फैले आईपीएल सट्टा साम्राज्य का चौंकाने वाला खुलासा हो सकता है? पुलिस के विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसपी पलाश बंसल इस पूरे मामले पर गोपनीय रणनीति बनाकर कार्रवाई करने का खाका तैयार कर चुके हैं। जल्दी ही कुछ सार्थक परिणाम सामने आ सकते हैं!(क्रमश:)











