September 13, 2026 10:53 am

दद्दू प्रसाद नें सपा की ताजपोशी का बताया रहस्य: बोले भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय!

विनोद मिश्रा

महोबा। सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री दद्दू प्रसाद ने महोबा से 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में भाजपा का सत्ता से जाना तय है और उसे कोई नहीं रोक सकता। खास बातचीत में दद्दू प्रसाद ने शायराना अंदाज में कहा की “पीडिए न्याय का एक तूफान है मिटा देगा यह जुल्म को यह अखिलेश का अभियान है”। सपा नेता दद्दू नें याद दिलाया कि यूपी की सियासत में सामाजिक न्याय की नींव बहुजन नायक कांशीराम और नेताजी मुलायम सिंह यादव ने रखी थी। दोनों ने मिलकर बहुजन समाज बनाया। सत्ता में आकर दलितों,पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को उनका हक-अधिकार दिलाया था।

दद्दू प्रसाद नें कहा कि उसी विरासत को अब अखिलेश यादव आगे बढ़ा रहे हैं। बहुजन समाज के उसी फॉर्मूले को अखिलेश ने पीडीए भाईचारे के रूप में नया आकार दिया है,जो आज गांव-गांव में चर्चा का विषय बन गया है। पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने कहा कि अखिलेश यादव के आह्वान पर दुखिया-दुखिया भाई-भाई की राष्ट्रीय एकता बन रही है। यही एकता 2027 में उत्तर प्रदेश की सत्ता पर कब्जा करेगी और समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय पर आधारित सामाजिक व्यवस्था की स्थापना होगी। उन्होंने कहा कि पीडीए ही भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगा। जनता महंगाई, बेरोजगारी और अन्याय से त्रस्त है और बदलाव चाहती है,जो सिर्फ पीडीए के जरिए ही संभव है!

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें