September 13, 2026 10:10 am

चित्रकूट मंडल में 5 लाख बच्चों का लर्निंग गैप होगा खत्म: स्कूलों में शुरू होगा लर्निंग एन्हांसमेंट प्रोग्राम

विनोद मिश्रा

बांदा। राज्य सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को सुधारने और बच्चों के लर्निंग गैप को खत्म करने के लिए रोडमैप तैयार किया है। इसके तहत कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों में एक समान शैक्षणिक प्रगति सुनिश्चित करने के लिए लर्निंग एन्हांसमेंट प्रोग्राम शुरू किया जाएगा।

चित्रकूट मंडल के पांच जिलों बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा और जालौन के 6,277 परिषदीय विद्यालयों में 5,04,904 छात्र अध्ययनरत हैं। प्रत्येक कक्षा में सभी छात्रों की सीखने की क्षमता एक समान नहीं होती। जल्दी सीखने वाले बच्चों के साथ तालमेल बिठाने में शिक्षक कई बार विषय में आगे निकल जाते हैं, जिससे कमजोर बच्चे पिछड़ जाते हैं और परीक्षा में उनका प्रदर्शन खराब रहता है।

नई योजना के तहत ऐसे कमजोर बच्चों को चिन्हित कर विशेष मॉड्यूल के जरिए उनका लर्निंग गैप दूर किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य कोई भी बच्चा पढ़ाई में पीछे न रहे, यह सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के तहत सभी स्कूलों में विज्ञान और गणित सर्किल का गठन होगा। इसमें किताबी ज्ञान के साथ प्रोजेक्ट्स, वर्किंग मॉडल और विशेष किट के जरिए विषयों को आसान भाषा में समझाया जाएगा। वहीं अंग्रेजी को रुचिकर बनाने के लिए ऑडियो-वीडियो मॉड्यूल का उपयोग किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें