June 14, 2026 12:04 am

खाद की किल्लत: किसानों नें लगाया बबेरू-बिसंडा मार्ग पर जाम।

कुमार गौरव

बांदा। तहसील बबेरू के सहकारी समिति भदेहदू साथी में खाद की गंभीर समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश आज (25 सड़कों पर उतर आया। उन्होंने मार्ग पर जाम लगा दिया।

किसानों एक हफ्ते से खाद के लिए समिति के चक्कर लगा रहे थे लेकिन खाद नहीं मिल रही थी। परेशान किसान बबेरू-बिसंडा मार्ग पर धरने पर बैठ गए। घंटों चले इस जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

किसानों का कहना था कि जब तक समिति से खाद का वितरण शुरू नहीं किया जाता,वे सड़क से हटने वाले नहीं हैं। उनकी मांग थी कि उन्हें समय पर खाद उपलब्ध कराई जाए।

सूचना मिलते ही स्थानीय तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा। कोतवाली प्रभारी राजेन्द्र सिंह राजावत और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन नें समझाबुझाकर जाम खुलवाया। सहकारी समिति के कर्मचारियों को बुलवाया गया। टोकन वितरण के माध्यम से लगभग 300 किसानों को दो-दो बोरी खाद बांटी गई।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें