December 13, 2025 11:42 am

दहेज की ‘मांग’ ने ली पिता की जान: विवाहिता की ‘दर्दनाक दास्तां,चार पर रिपोर्ट।

कुमार गौरव

बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता की दर्दनाक कहानी ने दहेज के दानवी सच का चेहरा फिर बेनकाब किया है। दांत अच्छे न होने का ताना, स्कॉर्पियो कार की मांग और मारपीट की यातना इन सबके बाद विवाहिता को मायके आने पर मजबूर कर दिया गया। सदमा इतना गहरा कि लड़की के पिता ने मानसिक बीमारी के कारण दम तोड़ दिया। अब पीड़िता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

अतर्रा चुंगी मोहल्ला हाल मुकाम कालूकुआं निवासी प्रिया गुप्ता ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में जो कहानी सुनाई,उसने पूरे जिले में हलचल मचा दी है। प्रिया की शादी 9 जुलाई 2024 को दिलीप गुप्ता से हुई थी,जो लखनऊ की एक कंपनी में मैनेजर है। शादी के कुछ ही दिनों बाद पति का असली चेहरा सामने आने लगा। लखनऊ ले जाकर पति दिलीप ने प्रिया पर दहेज में स्कॉर्पियो लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मांग न मानने पर अपमान और हिंसा का सिलसिला शुरू हो गया।

आरोपों के अनुसार उस पर लगातार ताने कसे जाते थे ‘तुम्हारे दांत अच्छे नहीं हैं, तुम किसी लायक नहीं’,स्कॉर्पियो लाओ वरना निकल जाओ। आरोपी के अनुसार दर्द की इंतिहा तब हुई जब उसे दो दिन तक खाना तक नहीं दिया गया, जब प्रिया मायके लौट आई, तब उसके पिता यह सब सहन नहीं कर पाए। अपनी बेटी के अपमान, हिंसा और दहेज की मांगों से सदमे में मानसिक रूप से बीमार रहने लगे? आखिरकार 28 सितंबर को उनका निधन हो गया। प्रिया का आरोप है ‘मेरे अपमान ने मेरे पिता की जान ले ली’। पिता के निधन के बाद वह अपनी ससुराल गई,लेकिन उन्होंने उसे नहीं अपनाया उल्टा जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पति दिलीप गुप्ता, सास शकुंतला, ससुर किशोरी शरण उर्फ छोटेलाल व ननद आकांक्षा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला थानाध्यक्ष मोनी निषाद ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें