January 20, 2026 9:22 am

विधायक विशंभर की पहल रंग लाई, राइफल क्लब मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष ने सीएम से मांगा जवाब।

कुमार गौरव

बांदा। ऐतिहासिक राइफल क्लब खेल मैदान को लेकर चल रहा विवाद अब उत्तर प्रदेश विधानसभा के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया है। बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव की पहल पर विधानसभा अध्यक्ष ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री से सीधे जवाब तलब किया है।

विधानसभा सचिवालय के विशेष सचिव द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि जनपद बांदा की सदर तहसील स्थित मौजा लड़का, पूर्व गाटा संख्या 2086 नान से निर्मित राइफल क्लब मैदान को वर्ष 2006 में तत्कालीन मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद बांदा विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध रूप से बेचे जाने के आरोपों पर सरकार अपना औपचारिक और स्पष्ट वक्तव्य दे।

विधायक विशंभर सिंह यादव ने सदन में कहा कि राइफल क्लब मैदान की बिक्री न केवल सरकार की घोषणा का उल्लंघन है, बल्कि यह खेल, जनहित और ऐतिहासिक विरासत के खिलाफ गंभीर अपराध है। विधानसभा अध्यक्ष ने उक्त सूचना को “केवल वक्तव्य” के लिए स्वीकार करते हुए पीठ द्वारा शासन का ध्यान आकृष्ट कराया। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच कार्यवाही के लिए शासन को निर्देशित किया गया है।

विधानसभा सचिवालय ने उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली–2023 के नियम 5(6) का हवाला देते हुए स्पष्ट किया है कि शासन को संबंधित विधायक विशंभर सिंह यादव तथा विधानसभा सचिवालय को अधिकतम 30 दिनों के भीतर लिखित वक्तव्य भेजना अनिवार्य होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें